सहारनपुर। थाना सदर बाजार व क्राईम ब्रांच पुलिस की संयुक्त टीम ने गत तीन अप्रैल 2022 को थाना सदर बाजार क्षेत्र की पॉश कालोनी अहमदबाग में दिनदहाडे़ हुई लूट की घटना का सनीसनीखेज खुलासा करते हुए पांच शातिर लुटेरों को गिरफतार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने प्रेसवार्ता में बताया कि संयुक्त पुलिस टीम की गतरात्रि ध्याना गुर्जर गैंग से हुई मुठभेड में तीन डकैत गोली लगने से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में ईलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मौके से थाना सदर बाजार क्षेत्र अन्तर्गत हुई दिनदहाडे डकैती के लाखो रूपये कैश, डॉलर, घटना में प्रयुक्त दो कार, एवं अवैध असलाह सहित पांच अभियुक्तों को गिरफतार किया है। बता दें कि गत तीन अप्रैल को लगभग साढ़े तीन बजे पृथ्वीपाल पुत्र बलवन्त सिंह अपने निवास आराम कर रहा था एवं उनकी पत्नी ड्राईवर के साथ बाहर गयी हुई थी।

घर पर पृथ्वीपाल एवं उनके तीन नौकर मौजूद थे, तभी गेट की घण्टी बजने पर नोकर मोहित ने दरवाजा खोला तो दो अज्ञात व्यक्ति हाथांे में तमन्चे लिये नोकर की कनपटी पर तमन्चा रख जबरदस्ती घक्का एवं गाली देते हुए अन्दर आ गये और कहा कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। घर में मौजूद सभी व्यक्तियों को गन प्वाइंट पर लेकर अलमारियांे की चाबियां लेकर जेवरात एवं लाखों रूपये लूट लिये थे। अपराधी जाते-जाते एप्पल मोबाई एवं घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, वाईफाई राउटर ले गये और कहा कि अगर शोर मचाया तो बाकि साथी बाहर खडे़ है गोली मार देगे।

इस सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मुकदमा अपराध संख्या 188/2022 धारा 392,427,504,506 भादवि पंजीकृत किया गया था। थाना सदर बाजार पुलिस एवं क्राईम ब्रान्च की संयुक्त टीम के अथक प्रयासो से गतरात्रि को एक सटीक सूचना मिली कि वही गैंग किसी बड़ी लूट की वारदात करने के ईरादे से आरटिगा एवं वैगनआर गाडियों से सवार होकर सहारनपुर आया हुआ है। देर रात्रि में थाना सदर बाजार एवं क्राईम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा उक्त गाडियो का पीछा करते हुए न्यू आवास विकास कॉलोनी के पीछे बदमाशों को घेर लिया अपने को घिरता देख छः बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। अचानक हुई फायरिंग से प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार हरेन्द्र सिंह एवं का्रईम ब्रान्च से मुख्य आरक्षी अमरदीप घायल हो गये।
फिर भी पुलिस पार्टियोें ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की घेराबंदी करके काउन्टर फायरिंग करते हुए पांच बदमाशांे को गिरफ्तार कर लिया जिनमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। सभी घायलों को ईलाज हेतु जिला अस्तपताल रवाना किया गया। मौके से लाखो रूपये कैश, डॉलर व अरटिगा कार, वैगनआर कार, भारी मात्रा में अस्लाह, जिन्दा एवं खोखा कारतूस बरामद हुए है।
गिरफ्तार अभियुक्तांे के विरूद्ध थाना सदर बाजार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुमित मलिक पुत्र जयवीर सिंह निवासी एमडीए कालोनी जनपद मुरादाबाद, अशोक खारी पुत्र खेम सिंह व कपिल पुत्र अमर सिंह निवासीगण कथना थाना अछौडा कम्भो जनपद सम्भल, विकास पुत्र सुरेश चन्द्र शर्मा निवासी मथना थाना अछौडा कम्भो जनपद सम्भल व योगेन्द्र नागर पुत्र विजय सिंह निवासी रामपुर भूड थाना हसनपुर जनपद अमरोहा बताये हैं। जबकि एक अभियुक्त ध्याना गुर्जर पुत्र जयराम गुर्जर निवासी कथना थाना अछौडा कम्भो जनपद सम्भल फरार होने में सफल रहा, जिसे जल्द ही गिरफतार कर लिया जायेगा। फरार अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी काफी मुकदमंे पंजीकृत हैं।

