मोमोज से भरी प्लेट गिराने को लेकर झगड़ा, नशे में धुत व्यक्ति ने की चाकू घोंप कर हत्या

नई दिल्ली।  बर्दाश्त करने की क्षमता अब लोगों में नहीं रह गई है। छोटी-छोटी बातों पर हत्या को को अंजाम दिया जा रहा है। नया मामला नई दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके का है जहां मोमोज की भरी प्लेट नीचे गिर जाने के बाद शुरु हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में मोमोज खा रहे नकुल से पास खड़े जितेंद्र का हाथ लग गया। जिससे मोमोज नीचे गिर गए। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बातों-बातों में ही विवाद बढ़ता गया और नकुल ने जीतेंद्र की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, राज मिस्त्री का काम करने वाले जितेंद्र तिरंगा चौक पर अपने परिवार के साथ रहता था। उनके परिवार में पत्नी और 3 बच्चे हैं। शनिवार रात करीब 8:45 बजे जितेंद्र ने अपने साथी वीरेंद्र को फोन कर तिरंगा चौक पर आने को कहा। पहले वीरेंद्र और जितेंद्र दोनों की कपड़े की दुकान थी। बाद में जितेंद्र ने राज मिस्त्री का काम शुरू कर दिया था। जितेंद्र के फोन के बाद वीरेंद्र तिरंगा चौक पहुंच गया। दोनों बात करने लगे तभी उनका परिचित नकुल वहां आ गया। नकुल वहां पर मोमोज खाने लगा।

इसी दौरान जितेंद्र का हाथ नकुल से टच हो गया और उसकी प्लेट से मोमोज नीचे गिर गए। इस पर नशे में धुत नकुल ने जितेंद्र को गाली देनी शुरू कर दी। जितेंद्र के विरोध करने पर नकुल मारपीट करने लगा। इसके बाद नकुल ने जेब से चाकू निकालकर जितेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया। इस हमले में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नकुल को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *