भतीजी के सामने ही निर्वस्त्र हुए दो चाचा, बोले- पढ़ने जाओगी तो रोजाना ऐसा ही होगा

यूपी के बरेली में एक छात्रा को जबरन पढ़ाई करने से रोकने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छात्रा का कसूर सिर्फ इतना है कि उसने 12वीं फर्स्ट डिवीजन के साथ पास की है और वह आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। लेकिन, विडम्बना यह है कि पुराने ख्यालात के उसके तीन चाचा और दादी को उसके पढ़ाई करने पर आपत्ति है। इसको लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो चाचा ने छात्रा मां के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके सामने ही अपने सारे कपड़े उतार दिए और निर्वस्त्र हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने एसिड अटैक की धमकी देते हुए कहा कि पढ़ने जाओगी तो रोज अब यही होगा। अब खौफजदा छात्रा ने कॉलेज जान बंद कर दिया है। छात्रा ने बताया कि पुलिस में केस दर्ज होने के बाद अब समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन अब वह पीछे नहीं हटेगी।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 20 अगस्त की है। छात्रा के पिता काम पर गए थे। इस दौरान छात्रा अपनी मां के साथ घर में थी। आरोप है कि इसी बीच उसके दो चाचा घर पहुंचे और मां से अश्लील हरकतें करने लगे। इसके बाद दोनों ने उसके सामने ही अपने सारे कपड़े उतार दिए। यह देख उसके और उसकी मां के होश उड़ गए। मां ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी तो दोनों चाचा बोले कि पढ़ाई करोगी तो रोजाना यही हाेगा। इसके बाद वे एसिड अटैक की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के वापस चली गई।

पुलिस पर देरी से रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप

छात्रा का आरोप है कि बात इतने पर ही खत्म नहीं हुई। इसके बाद तीसरे चाचा भी घर आए और उसे गालियां दीं। उनके डर से ही उसने कॉलेज और कोचिंग जाना बंद कर दिया। छात्रा ने बताया कि मां ने थाने जाकर 21 अगस्त को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद 27 अगस्त शनिवार को रिपोर्ट दर्ज हो सकी।

शर्म नहीं आई मेरे सामने निर्वस्त्र होते, मैं समझौता क्यों करूं

छात्रा का कहना है कि केस दर्ज होने पर चाचा-चाची और दादी परिवार की इज्जत की बात कहकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। लेकिन, अब वह हरगिज समझौता नहीं करेगी। क्योंकि जब उन्हें भतीजी के सामने निर्वस्त्र होते शर्म महसूस नहीं हुई तो वह किस मुंह से समझौते की बात कह सकते हैं। परिवार की इज्जत की बात करते हैं और परिवार की महिलाओं का ही सम्मान नहीं किया। छात्रा ने कहा कि जब उसके माता-पिता उसे पढ़ाना चाहते हैं तो चाचा और दादी को क्या दिक्कत है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *