uttar pradesh
Trending

प्रतापगढ़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के हथिगंवा क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को हथियार और गोली बारूद समेत धर दबोचा।

प्रतापगढ। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के हथिगंवा क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को हथियार और गोली बारूद समेत धर दबोचा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे बछन्दामऊ से सुनियावां की तरफ मजरा छिछिलिया पुलिया के पास घेराबंदी की और वहां से गुजर रहे टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर और 25000 रूपये का इनामिया अभियुक्त ननका यादव उर्फ राम सिंह को ललकारा। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुयेे भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।
उन्होने बताया कि घायल अभियुक्त को उपचार के लिये सीएचसी कुंडा ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे एसआरएन हॉस्पिटल जनपद प्रयागराज रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार नानका यादव पर प्रतापगढ़ व प्रयागराज के विभिन्न थानों में 18 आपराधिक अभियोग पंजीकृत है। पुलिस को उसकी लंबे अरसे से तलाश थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button