अखिलेश यादव के खिलाफ राज्य व्यापी प्रदर्शन करेगी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना

अखिलेश यादव के खिलाफ राज्य व्यापी प्रदर्शन करेगी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना

श्रीकांत त्यागी के नोयडा स्तिथ निवास पे सपा मुखिया द्वारा 9 सदस्य का प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने से खफा उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना राज्य भर मे सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने आरोप लगाया कि भारतीय राजनीति के इतिहास मे आजतक नेता और उनके डेलिगेशन सिर्फ पीड़ित के घर ही जाते रहे है ये पहली बार हो रहा है जब पीड़ित की बजाय गुंडे और गालिबाज से सहानुभूति दिखाई जा रही है। अमित जानी ने कहा कि नई सपा है नई हवा है के नारे के साथ ये गुंडों को संरक्षण देने की नई परम्परा राजनितिक मूल्यो के लिए घातक है।
जिस तरह से अखिलेश यादव द्वारा श्रीकांत त्यागी के प्रति हमदर्दी दिखाई जा रही है उससे यह स्पस्ट हो चुका है कि सपा गुंडों के पक्ष मे है। इसका विरोध होगा और राज्य भर मे अखिलेश यादव का पुतला दहन होगा। अमित जानी ने सवाल किया कि अखिलेश यादव की नज़र मे शिवपाल यादव, राजा भैया, डीपी यादव तो गुंडे है फिर ये श्रीकांत त्यागी कैसे संत हो गया है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *