मेरठ। अध्यक्ष, चयन/मानीटरी समिति, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना के निर्देशों के अनुक्रम में व मा0 जनपद न्यायाधीश के कार्यालय आदेश के अनुसार विधिक सेवा प्राधिकरण 1987 की धारा-12 के अनुसार निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान किये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा पैनल अधिवक्ताओ का चयन किये जाने के लिए विधि व्यवसायियों/अधिवक्ताओ से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। पैनल अधिवक्ताओ का चयन किये जाने हेतु मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा गठित समिति के द्वारा क्रम सं0-01 से 70 तक अंकित अधिवक्तागण का साक्षात्कार दिनांक 06 सितम्बर 2022 को व क्रम सं0-71 से 140 तक अंकित अधिवक्तागण का साक्षात्कार दिनांक 07 सितम्बर 2022 को तथा क्रम सं0-141 से शेष अधिवक्तागण का साक्षात्कार दिनांक 08 सितम्बर 2022 को समिति द्वारा समय सांय 03.00 बजे से लिया जायेगा।

उन्होने सभी संबंधित अधिवक्तागण से दिनांक 06 सितम्बर, 07 सितम्बर व 08 सितम्बर 2022 को अपने क्रम के अनुसार समय सांय 03.00 बजे से आयोजित साक्षात्कार हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ के कार्यालय में उपस्थित होने का विनम्र अनुरोध किया है।


