जिला जाट सभा के पदाधिकारी सांसद डॉ सत्यपाल सिंह से मिले

बागपत। जिला जाट सभा बागपत के अध्यक्ष देवेंद्र धामा के नेतृत्व में जिला जाट सभा के पदाधिकारियों व जाट समाज के प्रमुख समाजसेवियों ने दिल्ली पहुंचकर स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह से मुलाकात की।

देवेंद्र धामा ने कार्यकारणी के पदाधिकारियों , सदस्यों और उपस्थित जाट समाज के प्रमुख समाजसेवियों का डॉ सत्यपाल सिंह से परिचय कराया। सत्यपाल सिंह ने समस्त नवनिर्वाचित जिला जाट सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी और जनपद बागपत में जिलाध्यक्ष देवेंद्र धामा के नेतृत्व में सामाजिक कार्य में योगदान करने, सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरुक करने और समाज से सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जिला जाट सभा बागपत को अपनी ओर से सहयोग करने का आश्वासन दिया। मुलाकात करने वालों में प्रमुख रुप से महिला विंग अध्यक्ष अंजू खोखर, युवा अध्यक्ष सतेंद्र काठा, प्रमुख समाज सेवी एवं ईंट भट्ठा कारोबारी नीरज नैन, चौधरी जयपाल सिंह, धर्मपाल सिंह चेयरमैन, परविंद्र प्रमुख, महासचिव गजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सहदेव सिंह, सचिव विकास मलिक, कोषाध्यक्ष शीशपाल सिंह, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, विक्रम राणा, शांतनु धामा, संजीव प्रधान, राजकुमार प्रधान, हरेंद्र प्रधान, यशपाल प्रधान, बाबूराम प्रधान, धर्मपाल मऊ, नितिन चौधरी आदि थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *