मेरठ। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने जनपद मेरठ ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में निराश्रित (विधवा) पेंशनर्स को सूचित करते हुये बताया कि जिन लाभार्थियों को वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम तिमाही पेंशन की किस्त प्राप्त नही हुई है। वह अपना मोबाईल नम्बर विभागीय साइट sspy-up.gov.in पर अपडेट करते हुए किसी भी जनसेवा केन्द्र से आधार कार्ड लिंक करा लें या जिला प्रोबेशन अधिकारी, मेरठ के कार्यालय दूरभाष नम्बर 0121-4020077 पर प्रातः 10.00 बजे से सायः 06.00 बजे तक अपना मोबाईल नम्बर एवं आधार का नम्बर अवगत कराकर भी लिंक करा सकते है। आधार नंबर लिंक न कराने की दशा में पेंशन नही प्राप्त होगी।

