बागपत। बागपत के पावला बेगमाबाद गांव स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में शुक्रवार को छठ मेला लगाया गया, इसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। सभी ने बाबा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

मेले का विधिवत शुभारम्भ श्री सिद्ध बाबा श्याम गिरी सवाई मठ शास्त्री पार्क से आये श्री पंचदशमनाम जूना अखाड़ा के श्री महंत रमण गिरी जी महाराज, बैद्यनाथ धाम पावला के पुजारी गजानंद गिरी जी महाराज व बागपत के एसपी नीरज कुमार जादौन ने किया। बाबा बैद्यनाथ धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं द्वारा सैकड़ों पीतल के घंटे बाबा के चरणों में भेंट किये गये। सपा वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय डीलर ने बताया कि बाबा के इस धाम में सच्चे मन से मांगने वाले कभी खाली हाथ नही जाते। जिन श्रद्धालुओं की मन्नत पूर्ण होती है, वह बाबा के दरबार में अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीतल का घंटा भेट करते है। हर वर्ष बाबा के दरबार में सैकड़ो की संख्या में पीतल के घंटे भक्तों द्वारा चढ़ाये जाते है। रालोद के वरिष्ठ नेता और मंदिर के कोषाध्यक्ष यशराम धामा ने बताया कि गांव के हर धर्म के लोगों के यहॉं पर आज के दिन बाबा का खीर और पूड़े का प्रसाद बनता है। हर धर्म के लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों सहित बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाने आते है। बाबा के छठ मेले में भंड़ारे के साथ-साथ रागनी, दंगल, जागरण जैसे अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेले में लगी विभिन्न समानों की सैंकड़ो दुकानों से लोगों ने खरीदारी की। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनन्द लिया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्योराज सूबेदार, सचिव विक्रम धामा, मास्टर दिनेश वर्मा बागपत, अनिल जैन पावला, नवीन जैन, सुनील वशिष्ट पावला, मनोज प्रधान, नीरज कौशिक, सतीश प्रधान, मुकेश धामा उपस्थित थे।
