गाजियाबाद। यूपी में गाजियाबाद पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज सुबह पुलिस की बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मेठभेड़ में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं और इसके बाद दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस के हत्थे चढ़े ये दोनों बदमाश गैस गोदाम पर हुई 1 लाख 54 हजार की लूट में वांछित हैं। खास बात ये है कि पुलिस की गिरफ्त में आए ही बदमाश जुर्म दोबारा न करने की कसम खा रहे हैं।

घायल बदमाश कहता है, ‘जिंदगी में गलत नहीं करूंगा। कभी किसी को गलत नजर से भी नहीं देखूंगा। योगी जी इस बार मुझे माफ कर दो, अब न गलती करूंगा और न किसी को कहूंगा। योगी जी माफी चाहते हैं, योगी जी माफ कर दो।’ इस दौरान बदमाश कराहता भी दिखा और बार-बार ‘योगी जी माफ कर दो’ कहता दिखा।

पुलिस ने दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया और उसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। एसओजी और लोनी बॉर्डर पुलिस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। माना जा रहा है कि आज इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग करेगी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए एक बदमाश के पैर में एनकाउंटर के दौरान गोली लगी है। इन बदमाशों के कब्जे से लूट के पैसे, अवैध हथियार और बाइक बरामद हुए हैं।