ऑनलाइन मूर्तियां मंगवा कर खेत में गाड़ी, भगवान का चमत्कार बताकर लोगों से ठगी करने की कोशिश

उन्नाव। जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में जमीन से पीली धातु की मूर्ति निकलने का दावा करने मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल आमेजन से मूर्ति मंगवाकर लोगों से धन ऐंठने के लिए यह सबकुछ किया था।

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले अशोक कुमार और उनके दो बेटे पिछले दो दिनों से गांव में बात फैला रहे थे कि उन्हें सपना आया है कि खेत में भगवान की मूर्ति दबी है। उन्होंने बताया कि खेत की खुदाई में वहां से पीली धातु की मूर्तियां निकलीं, जिसके बाद तीनों वहां मंदिर बनाने की बात करने लगे। अधिकारी ने बताया कि तीनों ने ऑनलाइन मूर्तियां खरीदीं और उन्हें खेत में दबा दिया था। उन्होंने बताया कि ये लोग मूर्तियों के प्रकट होने कह बात फैला कर लोगोसे धन ठगने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।उन्नाव

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *