मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को मिली इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

प्रयागराज: यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। चुनाव के दौरान अधिकारियों के हिसाब बराबर करने वाले बयान वाले मामले में हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने अब्बास को अंतरिम राहत देते हुए आरोप पत्र दाखिल होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। वहीं, पुलिस ने अब इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अब्बास अंसारी ने आरोप पत्र को रद्द कराने के लिए याचिका दाखिल की है, मामला सूचीबद्ध होकर कोर्ट में पेश होगा। अब्बास ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने भाषण में अधिकारियों से हिसाब-किताब करने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

PunjabKesari
हम बाहुबली हैं, हमें इससे कोई गुरेज नहीं है।
गौरतलब है कि अपने भाषण में अब्बास अंसारी ने कहा था कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से कह कर आया हूं कि 6 महीने तक किसी का ट्रांसफर नहीं होगा। जो जहां है, वहीं रहने वाला है। पहले हिसाब -किताब होगा। उसके बाद उनके जाने पर मुहर लगाई जाएगी। हम बाहुबली हैं। हमें इससे कोई गुरेज नहीं है।अब्बास अंसारी ने कहा कि हमारे नौजवान साथियों की तरफ कुछ बैल सींग निकाल कर खड़े हैं। समय आने दीजिए खूंटे में यहीं नहीं बांध दिया तो कहिएगा। अखिलेश यादव से मैंने कहा था कि पहले जिन लोगों ने मुकदमे लगाए हैं उनकी भी जांच पड़ताल कर लिया जाए।

PunjabKesari

अब्बास अंसारी ने यह भी कहा
अब्बास अंसारी ने यह भी कह दिया कि पिछली सरकार में सरकार को खुश करने के लिए खास तौर पर कुछ अधिकारियों ने अपनी कुर्सी और अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है और जनता को प्रताड़ित किया है। उस जनता की आवाज है कि इसकी जांच हो और जो इसमें गलत पाए जाएंगे उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। तभी आगे के लिए संदेश होगा कि कोई भी अपने पद की गरिमा का गलत इस्तेमाल करते हुए जनता के साथ नाइंसाफी ना करे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *