ग्वालियर-बीना-ग्वालियर के मध्य आज से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की सेवा बहाल

ग्वालियर-बीना-ग्वालियर के मध्य आज से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की सेवा बहाल

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए आज से आगामी सूचना तक ग्वालियर-बीना-ग्वालियर के मध्य अनारक्षित गाड़ी संख्या 01884/01883 ग्वालियर-बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के मध्य चल रही गाड़ी संख्या 01884/01883 ग्वालियर-गुना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आज से आगामी सूचना तक ग्वालियर-बीना-ग्वालियर के मध्य चलेगी।
गाड़ी संख्या 01884 ग्वालियर-बीना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आज से आगामी सूचना तक प्रतिदिन ग्वालियर स्टेशन से 08.20 बजे प्रस्थान कर, 10.45 बजे शिवपुरी पहुंचकर, 10.50 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर, 13.25 बजे गुना पहुंचकर, 13.45 बजे गुना से प्रस्थान कर, 14.48 बजे अशोकनगर पहुंचकर, 14.50 बजे अशोकनगर से प्रस्थान कर, 17.30 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01883 बीना-ग्वालियर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन कल से आगामी सूचना तक प्रतिदिन बीना स्टेशन से 11.20 बजे प्रस्थान कर, 13.20 बजे अशोकनगर पहुंचकर, 13.22 बजे अशोकनगर से प्रस्थान कर, 14.40 बजे गुना पहुँचकर, 15.00 बजे गुना से प्रस्थान कर, 17.27 बजे शिवपुरी पहुंचकर,17.32 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर, 22.35 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी।
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पनिहार, घाटीगांव, रेंहट, मोहाना, पाडरखेड़ा, खजरी, शिवपुरी, खोंकर, कोलारस, लुकवासा, बदरवास, रायसर, म्याना, तरावटा, गुना, माबन, पगारा, पीलीघाट, शाडोरागांव, रातीखेड़ा, अशोकनगर, हिनोता पीपलखेड़ा, ओर, रेंहटवास, पिपरईगांव, गुनेरुबामोरी, मुंगावली, कंजिया, सेमरखेड़ी एवं महादेवखेड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 08 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 10 डिब्बे रहेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *