दिल्ली में भी दुमका जैसा कांड, सिरफिरे आशिक ने 16 साल की लड़की को मारी गोली

दिल्ली में भी दुमका जैसा कांड, सिरफिरे आशिक ने 16 साल की लड़की को मारी गोली

झारखंड के दुमका में अंकिता की हत्या के बाद अब दिल्ली के संगम विहार में भी इसी तरह की एक वारदात हुई है। यहां संगम विहार इलाके में एकतरफा प्यार में आकर सिरफिरे आशिक अमानत अली नाम के लड़के ने 11 वीं क्लास में पढ़ रही छात्रा को गोली मार दी है। छात्रा की जान बचा ली गई है। घटना 25 अगस्त को हुई है और पुलिस ने इस मामले में अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के दौरान आरोपी के साथ पवन और बॉबी भी थे जिन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी अरमान की उम्र 19 साल है और वो मेरठ के मावाना का रहने वाला है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

अमानत ने मोहल्ले में रहने वाली एक 11वीं कक्षा की छात्रा को गोली मारी। उस समय पीड़िता स्कूल से घर लौट रही थी। आरोपी ने छात्रा को पीछे से गोली मारी और फरार हो गया। छात्रा के कंधे से नीचे और पीठ पर गोली मारी गई थी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि अमानत उनकी बेटी क पिछले एक साल से परेशान कर रहा है और वो रोज स्कूल आते-जाते पीछा करता था। छात्रा संगम विहार में ई-ब्लॉक में रहती है और अपने भाई के साथ कैम्बरीज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है।

25 अगस्त को वो अपना मां और छोटे भाई के साथ स्कूल से घर लौट रही थी तभी अली ने अपने दोस्तों के साथ आया और पीछे से गोली मारकर चला गया। छात्रा वहीं बेहोश होकर गिर गई। छात्रा ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए दो सालों से अरमान अली के सपंर्क में थी। पिछले 4-5 महिनों से छात्रा ने अली से बात करना बंद कर दिया था। इस बात से अली नाराज हो गया था और उसकी पीछा करना शुरू कर दिया। छात्र के चाचा ने बताया कि इस बारे में पुलिस को शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *