पति-पत्नी ने रात का खाना साथ में खाया, सुबह फंदे से लटके मिले शव

पति-पत्नी ने रात का खाना साथ में खाया, सुबह फंदे से लटके मिले शव

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति और पत्नी ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि यह घटना जिले के खोंडारे क्षेत्र की है। यहां के निवासी एक पति पत्नी ने अपनी विवाद के चलते आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली है। जिसके बाद मृतकों के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मनकापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार ने बताया कि मृतकों के दादा चंद्रभान सिंह ने आज सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि उसके पौत्र संजीव सिंह (45) और पौत्र वधू वंदना सिंह (42) ने आत्महत्या कर ली है। संजीव का शव कमरे की छत पर पंखे से बंधे फांसी के फंदे पर लटका पाया गया, जबकि वंदना का शव फर्श पर मिला है।

पुलिस ने बताया कि चंद्रभान का कहना है कि संजीव और वंदना घटना के एक दिन पहले रात को खाना खाकर घर की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गये थे। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली है। तलवार ने बताया कि वंदना जिले के बभनान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारी थी। परिजन का कहना है कि संजीव शराब का आदी था। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस इस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *