धागे फिल्म के ट्रेलर का कस्बे के लोगों ने किया जोरदार स्वागत

 

 

सरूरपुर : जानी खुर्द के ढडरा निवासी निखिल चौधरी द्वारा बनाई गई फिल्म धागे के टे्लर प्रमोशन हेतु कस्बा करनावल में देर शाम कस्बे वासियों द्वारा धागे फिल्म टीम का जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें फिल्म के निदेशक अंकुर मान,फिल्म कलाकार स्वाति नेगीविदुषी, सहायक कलाकार गुलशन एवं समस्त टीम उपस्थित रही।कस्बे वालों द्वारा कस्बा वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इसके लिए निखिल चौधरी ने और अंकुर मान ने सभी को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। निखिल चौधरी ने अपील की कि आपके बीच का आपके परिवार का आपके नजदीक गांव और किसान का बेटा हूं। आपसे निवेदन करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा ज्यादा से ज्यादा सभी मेरे युवा साथी नजदीकी फिल्म थिएटर में फिल्म जाकर देखें,जो 16 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस मौके पर देसी कलाकार के साथ सेल्फी लेने वालों की भी होड़ मची रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *