मुजफ्फरनगर: संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत भारत विकास परिषद “संकल्प” परिवार ने दिनांक 30 अगस्त 2022, दिन मंगलवार को प्रातः नगर के छः (6) प्रतिष्ठित देवालयों में भक्तों एवं नागरिकों को तुलसी पौध का वितरण एवं तुलसी जी के महत्व से संबंधित पत्रक का वितरण किया l

_यह प्रोजेक्ट सभी छः देवालयों में एक साथ एक ही समय पर किया गया l_

नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर मुख्य अतिथि श्री ओम कुमार गर्ग-वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे l एडवोकेट शिशु कांत गर्ग एवं नितिन सिंघल का सहयोग रहा l
श्री शिव साईं मंदिर,आवास विकास शकुंतलम में जिला सह समन्वयक-श्री अतिन संगल का सानिध्य प्राप्त हुआ l सीए अश्वनी वर्मा- सचिव, गुंजन गुप्ता, हरीश उपाध्याय श्रीमती राधा उपाध्याय,बेबी आरोही का सहयोग रहा l
संकीर्तन भवन नई मंडी में श्री लक्ष्मी कांत मित्तल-विकास रतन जी का सानिध्य प्राप्त हुआ l अशोक तायल, सुभाष चंद गुप्ता, रामनिवास सिंघल, जगदीश पालीवाल, डॉ अजय गर्ग, प्रणय मित्तल, कुलदीप गुप्ता,अवनीश गोयल,श्रीमती रागिनी गर्ग, श्रीमती प्रीति गोयल, श्रीमती गीता तायल आदि उपस्थित रहे l
श्री श्री गोलोकधाम गांधी कॉलोनी में मुख्य अतिथि के रुप में श्री हरि मोहन लाल शर्मा-वरिष्ठ प्रबंधक, इंडियन बैंक का सानिध्य प्राप्त हुआ l श्री अचिन कंसल- प्रांतीय दायित्वधारी, अरुण राजवंशी का सहयोग मिला l
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी कॉलोनी में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रवीण अरोड़ा जी- व्यापारी का सानिध्य प्राप्त हुआ l इस अवसर पर डॉ विवेक कुमार एवं संदीप महेश्वरी उपस्थित रहे l
श्री वैष्णो देवी मंदिर गांधी कॉलोनी में मुख्य अतिथि के रुप में श्री पंकज महेश्वरी- आयुर्वेदिक औषधि विक्रेता का सानिध्य प्राप्त हुआ l सुरेंद्र कुमार अरोरा एवं विष्णु स्वरूप अग्रवाल उपस्थित रहे l
*सभी सम्मानित सदस्यों ने इस सनातन संस्कृति के उत्थान के कार्यक्रम में यथासंभव बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता एवं सहयोग किया l*