जौहड़ी के शूटरों ने हापुड़ में जीते चार पदक

जौहड़ी के शूटरों ने हापुड़ में जीते चार पदक

बिनौली। हापुड़ के आर्यन गेटवे शूटिंग रेंज पर हुई आर्यन एयरगन चैम्पियन शिप में बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज के शूटरों ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते हैं।

खेलों इंडिया कोच महबूब पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर वोमेन में आशू तोमर ने स्वर्ण, दस मीटर एयर पिस्टल यूथ स्पर्धा में दक्ष तोमर ने रजत पदक व  10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ स्पर्धा में कनिष्क व व यशु सौलंकी ने एक एक कांस्य पदक जीता है। इनके अलावा चैम्पियनशिप में अभिराज तोमर, नमन तोमर, यश तोमर, अर्जुन तोमर, देव ने शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को रेंज पर संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डोली, मानवी, ईशा, प्रांजुल आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *