बागपत। जिला जाट सभा बागपत के नवनिर्वाचित कार्यकारणी के पदाधिकारियों का आज जनपद के गांव हिसावदा में के मंदिर के प्रांगण में संपन्न कार्यक्रम में स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के अध्यक्षता मास्टर राजवीर सिंह मलिक ने की और कार्यक्रम का संचालन सहदेव सिंह ने किया।
जिला जाट सभा के निर्वाचित पदाधिकारियों को हिसावदा गांव के गणमान्य व्यक्तिओं द्वारा सम्मानित किए जाने के लिए आमंत्रित किया था गांव पहुंच ने पर गांव की सीमा से जलूस के रूप ढोल नगाड़ा व आतिशबाजी के साथ गांव के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर लेकर गए उसके बाद नव नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र धामा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास बाघू, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र धामा महासचिव एड. गजेंद्र सिंह ,सचिव जयवीर सिंह, सचिव डॉक्टर अमरपाल सिंह कोषाध्यक्ष शीशपाल तोमर समेत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हिसादा गांव की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जाट सभा देवेंद्र धामा ने कहाकि जिला जाट सभा बागपत जनपद बागपत में जाट समाज के उत्थान के लिए सतत कार्य करेगी , जाट समाज में आई कुरितियों को दूर करने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर जिला जाट सभा के संरक्षक जितेंद्र धामा प्रमुख और संरक्षक परवेन्द्र धामा प्रमुख को स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व महासचिव जाट सभा नगेन्द्र सिंह, विकास मलिक, अनु मलिक बिजेंदर मलिक, डॉक्टर अजय पूनिया, भोपाल सिंह सोम पूनिया ,ब्रह्म सिंह जसवीर सिंह ,जगबीर सिंह समेत जाट समाज के लोग बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

