कैलाश प्रकाश स्टेडियम में टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मेरठ के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ टेनिस बॉल क्रिकेट का ट्रायल l सचिव आर्यन पवार ने बताया कि ट्रायल में जिले से लगभग महिला एवं पुरुष करीब सेंकड़ों की संख्या में प्रतिभाग कर किसी ने बल्लेबाजी तो किसी ने गेंदबाजी कर अपने अपने हुनर को चमकाने का प्रयास किया l य़ह ट्रायल टेनिस बॉल क्रिकेट उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बाराबंकी के के डी बाबु सिंह स्टेडियम में दिनाक 03 सितंबर से आयोजित होने जा रहीं महिला एवं पुरुष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीम के चयन हेतु आयोजित किया गया l ट्रायल में चयनकर्ता के रूप मे खिलाड़ी रहे नितिन चौधरी, अखिल कुमार, पूर्व रणजी व बी सी सी आई उत्तर प्रदेश की पूर्व सिलेक्टर नीतू अग्रवाल व टेनिस बॉल क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी व जिला अध्यक्ष नमन भारद्वाज, खिलाड़ी अंकित चौधरी ने खिलाडियों के हुनर को तराशा, ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची खिलाडियों के फोन नंबर के माध्यम से 30 सितंबर को दी जाएगी ऐसा चयनकर्ताओं द्वारा बताया गया l ट्रायल में सहयोगी व जिला उपाध्यक्ष अमित धामा, खेल प्रेमी वरिष्ठ पत्रकार वहीद अली, शारीरिक शिक्षक सचिन कुमार, आशीष, विजय आदि उपस्थित रहेl
