हापुड़। जनपद हापुड़ गोल मार्किट स्थित छज्जुमल की धर्मशाला में किया। जिसमे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव श्री प्रदीप नरवाल जी ने शिरकत की तथा कार्यकर्ताओं को रैली में अधिक से अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदीप नरवाल जी ने हापुड़ आगमन पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,और सभा स्थल पर जाकर लोगो को सम्बोधित किया। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल जी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में सत्ता बदलने वाली है, लोगो का जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी जी ने तीनों विधानसभाओ के प्रभारियों को आगाह किया कि आने वाली चार तारीख को होने वाली महंगाई के खिलाफ रैली को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में जिला व शहर कांग्रेस के सेकड़ो कार्यकताओं ने भाग लिया।
