हापुड़। जनपद हापुड़ के साथियों प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा जो घोषणा हापुड़ में इंटीग्रेटेड कचहरी निर्माण के बारे में हुई है। वह एक सकारात्मक पहल है यह सकारात्मक पहल हमारी हापुड़ बार के समस्त अधिवक्ता गणों के अथक प्रयासों जिसमें अधिवक्ता गण द्वारा तन मन धन से अपनी बार के आंदोलन को समर्थन दिया । उसी आंदोलन के परिणाम स्वरूप तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग तथा सभी पत्रकार बंधुओं जिसमें प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया के सहयोग के कारण यह कार्य संभव हो पाया है। हम सभी बार के प्रतिनिधियों अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकार बंधुओं प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया के सहयोग के लिए धन्यवाद करना चाहते है तथा ऐसे सकारात्मक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
