चिकित्सक आनंद राय दिल्ली से गिरफ्तार

चिकित्सक आनंद राय दिल्ली से गिरफ्तार

भोपाल। इंदौर के एक अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर आनंद राय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके अलावा डॉ राय को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर उनका मुख्यालय रीवा निर्धारित किया है। सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणियां लिखने और कार्यालय से अनुपस्थित रहने के चलते कल निलंबित किये गए डॉ राय का मुख्यालय रीवा निर्धारित किया गया है।
राय को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले में कल रात गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ एक अधिकारी ने मामला दर्ज करवाया है।
राय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उन्होंने एक भर्ती परीक्षा से संबंधित पेपर लीक होने का आरोप लगाया था। इसी मामले में उनके और एक कांग्रेस नेता के खिलाफ हाल ही में यहाँ अजाक थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल पुलिस ने यह गिरफ्तारी इसी आपराधिक मामले में कई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *