मेरठ। मंडल में डग्गामार बसों के संचालन पर आयुक्त द्वारा परिवहन विभाग को दिए गए कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश

आरटीओ, रोडवेज और पुलिस विभाग विभाग अभियान चलाकर अवैध डग्गामार बसों के विरुद्ध करे कार्रवाई
अन्यथा संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध चार्जशीट जारी की जाएगी।

माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन के दौरान माननीय कैंट विधायक द्वारा डग्गामार बसों के संचालन का मुद्दा उठाया गया, जिस पर आज मंडल आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।