रायपुर। प्रदेश मुख्यायल राजीव भवन में महंगाई को लेकर किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर की जा रही प्रेसवार्ता के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रागिनी नायक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पत्रकार वार्ता को सम्बोधितकिया जिसमे नगरीय प्रशासन श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया के साथ नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया भी उपस्थित थे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लम्बी चर्चा हुई जिसमे कांग्रेस प्रवक्ता ने महंगाई को लेकर बड़ी रैली करने वाली बात राखी है। दरअसल दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई की मार के विरोध में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी। जिसमे देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। 4 सितंबर को होने वाली इस रैली में बढ़ती महंगाई को ले कर विरोध की जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री शिव डहरिया ने भी पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। प्रेसवार्ता के दौरान रागिनी नायक ने कहा – छत्तीसगढ़ राज्य भी इस बड़े प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है।

प्रधानमंत्री का हर दावा हर वादा है केवल जुमला – रागिनी
राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान रागिनी नायक ने केंद्र सरकार का विरोध करते हुए कहा- ये मंहगाई की दोहरी मार है, देश का युवा लाचार है पेट्रोल डीज़ल के रेट 100 के पार है ऐसी निकम्मी मोदी सरकार है। अब जब कच्चे तेल का दाम लगातार गिर रहा है, इसके बावजूद मोदी जी सभी के जेब मे डाका डाल रहे है। आज लोगो के पास वाहन है पर पेट्रोल डीजल नही, सिलिंडर है पर गैस नही, युवाओं के पास डिग्री है पर नॉकरी नही है, जेब है पर पैसे नहीं और जीवन है लेकिन चैन, सुख, शांत नहीं है, इस कगार पर लाकर मोदी सरकार ने सब को खड़ा कर दिया। इन्ही सब के विरोध करते हुए 4 सितंबर को कांग्रेस दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी।

