अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, युवा एवं महिला की समस्त कमेटियां भंग

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल एवं मंडल प्रभारी अतुल गुप्ता के आदेश और सहमति के बाद लालू मित्तल ने प्रयागराज की समस्त इकाइयों को तत्काल प्रभाव, 28 अगस्त 2022 को भंग कर दिया है। महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार देते हुए, कार्य करने एवं निर्णय लेने का लिखित आदेश दिया गया है। वार्ता के दौरान लालू मित्तल ने बताया ने कहा कि संगठन एक परिवार की तरह होता है जिसमें प्रत्येक सदस्य की अपनी एक जिम्मेदारी और भूमिका होती है ।संगठन किसी एक विशेष व्यक्ति से नहीं चलता। संगठन की स्थापना का उद्देश्य व्यापारी को संगठित, सुरक्षित और आत्मसम्मान देना है। किसी भी व्यापारी का किसी भी स्तर पर पुलिस, अधिकारी, अपराधी , द्वारा शोषण ना हो सके, यह सुनिश्चित करना ही संगठन का परम कर्तव्य है।। केंद्रीय कार्यालय से आए आदेश के अनुसार सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंडल की सदस्यता बुक एवं सामग्री इत्यादि प्रदेश कार्यालय b-29 दारुल सफा, लखनऊ ,उत्तर प्रदेश में तत्काल जमा कर दें। लालू मित्तल ने प्रयागराज के समस्त व्यापारी साथियों से अपील की है कि, व्यापारियों के आत्मसम्मान, स्वाभिमान का प्रतीक 3 सितंबर व्यापारी दिवस को जिले में भव्यता के साथ मनाएं एवं सहयोग करें। केंद्रीय कोर कमेटी 3 सितंबर के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। अनुशासन हीन, निष्क्रिय सदस्यों को संगठन से बाहर किया जाएगा। नई कमेटी का गठन और संगठन का विस्तार 3 सितंबर के बाद किया जाएगा ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *