Maharashtra
Trending

शिवसेना ने सामना के जरिए बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा-हम लड़ेंगे और जीतेंगे! महाराष्ट्र के दुश्मन याद रखें

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान खत्म नहीं हो रहा है। शिवसेना लगातार सामना के जरिए बीजेपी और केंद्र पर हमलावर है। इसी बीच शिवसेना ने सामना के जरिए भाजपा पर फिर हमला बोला है।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शुरू हुआ सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना और बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू है। शिवसेना भी लगातार केंद्र और भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच शिवसेना ने सामना के जरिए फिर बीजेपी पर हमला बोला है। सामना में शिवसेना ने लिखा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे! महाराष्ट्र के दुश्मन याद रखें।

ज्ञात हो कि शिवसेना और संभाजी ब्रिगेड ने दो दिन पहले ही गठबंधन किया है। साथ ही ऐलान किया है कि वे अगला चुनाव एक साथ लड़ेंगे। सामना में शिवसेना ने लिखा कि उस समय एक साथ आकर हम नया इतिहास बनाएंगे। सामना के जरिए शिवसेना ने जीत का भरोसा दिखाया है। कहा गया कि शिवसेना के साथ अब संभाजी ब्रिगेड है। छत्रपति संभाजी के नाम पर दिल्ली की राजशाही कांपती थी। वह एक सच्चे नायक थे। उस धर्मवीर ने धर्म की खातिर, महाराष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button