Uncategorized
Trending

कला प्रदर्शनी को देखने पहुँची नामचीन हस्तियाँ

ललित कला विभाग (BFA) एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर द्वारा द्वितीय वार्षिक कला प्रदर्शनी को देखने के लिये आज शहर की अनेक नामचीन हस्तियां पहुंची

मुजफ्फरनगर (काशिफ जमाल)। ललित कला विभाग (BFA) एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर द्वारा द्वितीय वार्षिक कला प्रदर्शनी को देखने के लिये आज शहर की अनेक नामचीन हस्तियां पहुंची जिनमें महाविद्यालय चैयरमैन श्री नीरज कुमार, श्रीमति प्रीति कुमार, श्री ध्रुव कुमार, श्रीमति अद्विका कुमार, प्रसिद्ध समाजसेवी श्री कृष्ण गोपल अग्रवाल, श्री विनोद सिंघल, श्री निरंकार स्वरूप, श्री कपिल गर्ग, श्री नीलकमल पुरी, श्री देवेन्द्र कुमार, श्री दिनेश गर्ग, श्री मुकुल भूषण गुप्ता, श्री अरूण कुमार, एस0डी0 कॉलेज ऑफ लॉ से निदेशक श्रीमति मन्जु मलहोत्रा व प्राचार्य डा0 रेणु गर्ग के द्वारा वहां प्रदर्शित सभी कलाकृतियों का बहुत ही बारिकी से आकलन किया गया एवं छात्र/छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रशंसा की।

प्रदर्शनी अवलोकन के उपरान्त कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व डा0 सचिन गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया व विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन के लिए उनकी जमकर तारीफ की व भविष्य में भी इस प्रदर्शन को बनाये रखने के लिए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

ललित कला विभागाध्यक्ष व प्रदर्शनी संयोजक डा0 अमित कुमार ने आगन्तुक अतिथियों को प्रदर्शित कलाकृतियों से अवगत कराया एवं कलाकृतियों के निर्माण हेतु उपयोग होने वाली सामग्री की जानकारी दी।

प्रदर्शनी की सफलता में महाविद्यालय से डॉ0 रवि अग्रवाल, डा0 सौरभ जैन, श्रीमति एकता मित्तल, श्रीमति नीतू गुप्ता और ललित कला विभाग से डा0 आशीष गर्ग, डा0 मंजरी वाजपेयी, श्री डालचन्द, श्रीमति अर्चना, श्रीमति शालिनी, अंकिता साहू, विंशु मित्तल, विपाशा गर्ग, ज्योति, उर्वशी, देवेश गुप्ता एंव दीपक गर्ग आदि कर्मचारियों का सहयोग रहा।

प्रेस प्रवक्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button