ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मृत्यु

ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मृत्यु

शहडोल। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहडोल संभाग के अधीन आने वाले अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मंगल केवट, जवाहर केवट और सनी केवट की मृत्यु हो गयी। इनकी उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच थी।

सूत्रों के अनुसार तीनों दोस्त शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात्रि में देवगवां क्षेत्र से एक पार्टी करके लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीनों के शव कोतमा के अस्पताल पहुंचाए।

पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताओं के बाद आज युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *