चैकिंग के दौरान शातिर चोर गिरफतार

चैकिंग के दौरान शातिर चोर गिरफतार

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर चोर को बाईक व चाकू सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। बता दें कि एसएसपी आकाश तोमर द्वारा जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत थाना गंगोह प्रभारी के कुशल नेतृत्व मंे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बिजलीघर से लखनौती की तरफ से अभियुक्त फरमान पुत्र शकील निवासी मौहल्ला छत्ता कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर को चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नं0 यूपी 11 बीएम-1703 व एक नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के जुर्म के सम्बन्ध में थाना गंगोह पर मुकदमा अपराध संख्या 168/2022 धारा 414 भादवि व मुकदमा अपराध संख्या 169/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *