चोरी का खुलासा नहीं कर पाती बहसूमा पुलिस, आप तो बस मुकदमा लिखाइए और भूल जाइए

चोरी का खुलासा नहीं कर पाती बहसूमा पुलिस, आप तो बस मुकदमा लिखाइए और भूल जाइए

बहसूमा। बहसूमा पुलिस चोरी जैसी वारदातों का भी खुलासा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। पिछले 4 महीने पहले एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी हो गई थी उसी दुकान में दोबारा चोरी हो जाती है लेकिन पुलिस चोरी की घटना को खोलने में नाकाम है। वहीं कस्बे व क्षेत्र मे पिछले 2 महीनों में कहीं ट्यूबवेलों से मोटर स्टार्टर तार चोरी हो चुके हैं लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से आज तक कोई चोर नहीं आया है। पिछले महीने कई ट्यूबवेलों से मोटर स्टार्टर चोरी हो चुके हैं उसके बाद रामराज से एक दुकान से करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर चोर फरार हो गए थे। लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से बाहर है। रामराज में हुई दुकान में चोरी की घटना हुए करीब 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी। वहीं क्षेत्र में चोर आए दिन किसी ना किसी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *