भुगतान में फिसड्डी चीनी मिलों से किसानों ने काटी कन्नी, समिति फिसड्डी चीनी मिलों का रकबा काटने का भेजेगी प्रस्ताव

रोहटा : सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना सभागार में शुक्रवार को आगामी पेराई सत्र को लेकर नए गन्ना क्रय केंद्रों
आवंटन को लेकर बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में समिति चेयरमैन विजेंद्र सिंह ने कहा कि जो चीनी मिलें गन्ना भुगतान करने में फिसड्डी हैं,उनका गन्ना क्षेत्र काटकर समय पर भुगतान देने वाली चीनी मिलों के पक्ष में प्रस्ताव तैयार कर गन्ना आयुक्त को लखनऊ भेजा जाएगा।
मलियाना गन्ना समिति सभागार में शुक्रवार को मिल व किसान प्रतिनिधियों विभिन्न गांव से आए किसानों ने नए गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन व बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बैठक की। जिसमें पूठख़ास,अरनावली,सलाहपुर के किसानों ने सिंभावली चीनी मिल के संचालित गन्ना क्रय केंद्रों को काटकर खतौली चीनी मिल के क्रय केंद्र दिलाने का प्रस्ताव रखा। जटपुरा, बहरामपुर मोरना के किसानों ने किनौनी चीनी मिल को गन्ना ना देने की बात कही। बहचोला गांव के किसानों ने दौराला चीनी मिल के स्थान पर टिकोला चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र बदलने की मांग रखी। वहीं किनौनी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना परोपकार सिंह ने गेट क्षेत्र में संचालित अन्य चीनी मिलों के बीच गन्ना क्रय केंद्रों को वापस करने की मांग की। नंगलामल व दौराला चीनी मिल के अधिकारियों ने कोई भी नया गन्ना क्रय केंद्र न देने की बात कही ।
गन्ना समिति चेयरमैन विजेंद्र प्रमुख ने कहा कि जो चीनी मिल गन्ना भुगतान में फिसड्डी है। उनका गन्ना क्षेत्र काटकर समय पर भुगतान करने वाली चीनी मिलों के पक्ष में प्रस्ताव तैयार कर गन्ना आयुक्त लखनऊ को भेजे जाएंगे ।
इसके अलावा जिन चीनी मिलों पर बकाया भुगतान चलाया आ रहा है। उनसे ब्याज सहित भुगतान करने का प्रस्ताव बोर्ड में पास किया गया।
चेयरमैन ने कहा कि चीनी मिलों को गन्ने की नई प्रजातियों व किसानों की फसलों पर लगने वाले कीटों के बचाव में कीटनाशक व नैना स्प्रे कराना चाहिए ओर चीनी मिल जो नई प्रजाति के बीज किसान को उपलब्ध करा रहा हैं। वह सरकार के रेट पर ही मुहिया कराए। अतिरिक्त वसूली किसान से कतई न करें।
किनौनी व सिंभावली चीनी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान न दिए जाने पर बैठक में आए मिल अधिकारियों को चेतावनी दी कि वह समय पर भुगतान ब्याज सहित कर दें अन्यथा गन्ना क्षेत्र काटकर दूसरी पड़ोसी चीनी मिलों जो समय पर भुगतान अदा कर रही हैं। उन्हें आवंटित कर दिया जाएगा । इसे लेकर किसान का चेयरमैन के साथ सहमति बनने का प्रस्ताव पास कर शीघ्र भेजने की बात कही। बैठक का संचालन नवीन सांगवान ने किया। इस दौरान बैठक में समिति सचिव श्रीपाल यादव,वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक महकार सिंह,गन्ना प्रबंधक देवेंद्र सिंह,प्रमोद सिंह,अरविंद सिंह, उपसभापति नजाकत अली, पप्पू प्रधान अरनावली,जगत सिंह,सुरेश पंडित डोरीलाल,बबलू,संजीव चौबला,संचित गुप्ता,पिंटू शर्मा, सलीम खान,विनोद गिरी,रमन सांगवान व दुष्यंत प्रधान कुराली आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *