trending
Trending

अमेरिकी नौसेना ने गाया ये हिंदी गाना, तेजी से हो रहा वायरल, करण जौहर ने किया रीट्वीट

अमेरिकी नौसेना का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नौसिक रात के खाने के समय एक हिंदी गाना गा रहे हैं। गाने का शीर्षक “कल हो न हो” है। करण जौहर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रीट्वीट किया है।

अमेरिकी नौसेना का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नौसिक रात के खाने के समय एक हिंदी गाना गा रहे हैं। गाने का शीर्षक “कल हो न हो” है। करण जौहर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रीट्वीट किया है। वीडियो में अमेरिकी नौसेना का एक अधिकारी गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहा है। और अन्य महिला व पुरुष अधिकारी 2003 में आई शाहरुख खान और प्रीति जिंटा अभिनीत फिल्म हिंदी का गीत गा रहे हैं।

वीडियो को एक ट्विटर यूजर न अपलोड किया है। जिसे कई बार रीट्वीट भी किया गया है। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कल हो ना हो… दोस्त शाश्वत रहता है … अमेरिकी सचिव नौसेना @SECNAV द्वारा आयोजित रात्रिभोज में @USNavy बैंड एक लोकप्रिय बॉलीवुड गीत के साथ मंत्रमुग्ध है।”

इस ट्वीट को कारन जौहर ने रीट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा है कि “और गीत रहता है।” इसमें उन्होंने शाहरुख़ खान, गीतकार जावेद अख्तर, संगीतकार शंकर एहसान लॉय और निर्देशक निखिल आडवाणी को टैग किया है।

बता दें कि कल हो न हो फिल्म का शीर्षक सोनू निगम ने गाया था। फिल्म में सैफ अली खान, जया बच्चन, सुषमा सेठ भी अहम भूमिका में थी। फिल्म में शाहरुख़ खान कैंसर रोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button