स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला ! बंद रहेंगे सभी स्कूल
गस्त में महीने कई सारे त्यौहारो के कारण स्कूल बंद रहे। बाद में भारी बारिश के चलते कलेक्टर के आदेश पर स्कूलों में छुट्टी हो गई। वहीं अब स्कूल खुल चुके हैं। हालांकि बच्चों को अभी और छुट्टियां मिलने वाली हैं।
भोपाल। अगस्त में महीने कई सारे त्यौहारो के कारण स्कूल बंद रहे। बाद में भारी बारिश के चलते कलेक्टर के आदेश पर स्कूलों में छुट्टी हो गई। वहीं अब स्कूल खुल चुके हैं। हालांकि बच्चों को अभी और छुट्टियां मिलने वाली हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि गणेश चतुर्थी (31 अगस्त को) पर भोपाल शहर समेत पूरे जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर अविनाश लवानिया की ओर कुछ दिन पहले ही आदेश जारी कर दिया गया है। 31 अगस्त को शहर में स्कूलों के साथ-साथ बैंक, सभी ऑफिस भी बंद रहेंगे।
वहीं दूसरी ओर इस साल के दूसरे स्थानीय अवकाशों में दीपावली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को भी स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, 3 दिसंबर को गैस त्रासदी स्मृति दिवस के चलते स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, 3 दिसंबर का यह अवकाश केवल भोपाल शहर के लिए ही होगा। बाकी जिले में सभी विभाग और कार्यालय अन्य कार्य दिवसों की भांति ही संचालित किए जाएंगे। भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस पर केवल भोपाल शहर के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।

12 दिन से ज्यादा बंद रहेंगे बैंक

अगले महीने यानी सितंबर में अलग-अलग जगहों पर बैंक करीब 13 दिन बंद रहेंगे। अभी अगस्त में भी बचे हुए दिनों बैंक कई दिन बंद रहेंगे। जैसे 27 अगस्त को चौथा शनिवार पड़ेगा और अगले दिन 28 अगस्त को रविवार है। फिर अगले दिन ही 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव तिथि है. इस दिन गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 31 अगस्त को महीने के आखिरी दिन गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
देखें छुट्टियों की लिस्ट
1 सितंबर, 2022 – गणेश चतुर्थी के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी.
4 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश.
6 सितंबर, 2022- विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
7-8 सितंबर, 2022- ओणम के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद.
9 सितंबर, 2022- इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक नहीं खुलेंगे.
10 सितंबर, 2022– श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों में अवकाश रहेगा.
11 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
18 सितंबर, 2022- रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगें.
21 सितंबर, 2022- श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे.
24 सितंबर, 2022- चैथे शनिवार की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा.
25 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश.
26 सितंबर, 2022- नवरात्रि स्थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी


