uttar pradesh
Trending

मुरादाबाद की तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं और 3 बच्चों की जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। शादी के समारोह स्थल पर आग लगने से पांच लोगों की जान चली गयी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक तीन मंजिला इमारत में शादी समारोह चल रहा तभी अचानक आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। शादी के समारोह स्थल पर आग लगने से पांच लोगों की जान चली गयी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक तीन मंजिला इमारत में शादी समारोह चल रहा तभी अचानक आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। जान गवानें वाले लोगों में दो महिलाओं और तीन बच्चें शामिल हैं। घटना के बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। आस-पास के लोगों ने आग से सात लोगों को बचाने में मदद की।

बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी लेकिन साफ तौर पर अभी आग के कारणों का पता नहीं चला हैं। पुलिस कारणों को खंगालने की कोशिश कर रही हैं। दमकलकर्मियों ने 12 लोगों को आग से बचाया, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

इमारत के मालिक, जो एक विवाह स्थल भी है, ने घर के भूतल पर कबाड़ का सामान रखा था और कहा जाता है कि आग कबाड़ में ही लगी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया ने जिलाधिकारी के हवाले से कहा, “जिस घर में आग लगी थी, उस घर में तीन भाइयों का एक संयुक्त परिवार रहता था।” उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button