गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा,लंबे समय से थे नाराज

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आजाद का इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद को केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया, लेकिन आजाद ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। जम्मू और कश्मीर में संगठन में सुधार के तौर पर सोनिया गांधी ने आज़ाद के करीबी माने जाने वाले विकार रसूल वानी को अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। आजाद कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह के प्रमुख सदस्य हैं।

नियुक्तियों को सार्वजनिक किए जाने के कुछ घंटे बाद, सूत्रों के हवाले से पता लगा था कि आज़ाद ने गांधी के प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हालांकि, वानी ने गुलाम अहमद मीर की जगह ली है जिन्होंने आठ साल तक इस पद पर रहने के बाद जुलाई में इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया ने गुलाम अहमद मीर का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर रसूल वानी को अध्यक्ष नियुक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *