योगी के ओएसडी मोती लाल सिंह की सड़क हादसे में मृत्यु

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के रूप में गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में तैनात पूर्व पीसीएस अधिकारी मोती लाल सिंह की बीती देर रात बस्ती जिले में हुए सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।

इस दुर्घटना में उनकी पत्नी और वाहन चालक घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय ने सड़क हादसे में सिंह की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि योगी ने इस पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के श्री मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *