भाजपा नेता ने नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगे हजारों रुपये, पैसा वापस मांगने पहुंचे युवकों के साथ हुई मारपीट
यूपी के फिरोजाबाद जिले में भाजपा के जिला महामंत्री पर ठगी के आरोप लगे है। जहां महामंत्री हरी बाबू ने नौकरी पर लगवाने के नाम पर सैकड़ों बच्चों से पैसे लिए। जिसके बाद उन्होंने बच्चों को ना ही नौकरी पर लगवाया और ना ही पैसे वापस किए।
फ़िरोजाबादः यूपी के फिरोजाबाद जिले में भाजपा के जिला महामंत्री पर ठगी के आरोप लगे है। जहां महामंत्री हरी बाबू ने नौकरी पर लगवाने के नाम पर सैकड़ों बच्चों से पैसे लिए। जिसके बाद उन्होंने बच्चों को ना ही नौकरी पर लगवाया और ना ही पैसे वापस किए। वही पैसे वापस मांगने गए बच्चों के साथ मारपीट की जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।


बता दें कि पूरा मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर का है। जहां भाजपा के जिला महामंत्री हरी बाबू पर आरोप है कि उनके द्वारा जल शक्ति मिशन के तहत टेंडर लिया गया था। उस टेंडर के तहत युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया था। नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से अलग-अलग पैसे लिए गए। पीड़ित युवाओं के मुताबिक भाजपा नेता ने किसी से 2000 रूपए और किसी से 5000 रूपए लिए।


इसके साथ ही जल्द से जल्द नौकरी दिलवाने का वादा किया। लेकिन विगत 6 महीने से अभी तक ना तो नौकरी लगवाई और ना ही पैसे वापस किए। आज उन्हें कार्यालय पर बुलाया गया था। जहां उन्हें धमकी देते हुए मारपीट की गई। इस मारपीट में कई युवकों के कपड़े भी फट गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

युवकों ने बताया कि पैसे लेने के बाद भी नौकरी पर नहीं लगवाया। वही अब पैसे भी वापस नहीं कर रहे है। वही एक युवक ने बताया कि जिले के सभी 9 ब्लाकों के गांवों में जाकर पानी की गुणवत्ता चेक करने की नौकरी देने की बात हुई थी। जिसके लिए उन्होंने लगभग 300 युवाओं से पैसे लिए थे। वही पिछले छह महीने से नौकरी न मिलने पर लगभग 50 युवक गुरुवार को भाजपा नेता के कार्यालय पर पहुंचे।
वही जब भाजपा नेता से पैसे वापस करने की मांग की तो उन्होंने मारपीट शुरू करदी। जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। वही इस मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि भाजपा नेता ने 15 सितंबर को सभी के पैसे वापस करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद सभी वापस लौट गए।



