भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की ताजपोशी पर बांटी मिठाई
प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया।
बागपत। प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया।

जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बताया कि के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि बीजेपी आला कमान ने योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भूपेंद्र चौधरी आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं, साथ ही उन्हें संगठन में भी काम करने का अनुभव रहा है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव जीत हासिल करने का संकल्प लिया।

बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह के मंत्री बनने और उनके इस्तीफे के बाद से ही यूपी प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी में एक पद एक व्यक्ति का सिद्धांत है. पिछले दिनों स्वतंत्र देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, कार्यालय प्रभारी एवं जिला महामंत्री विनोद बाल्मीकि, अश्विनी त्यागी वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सोलंकी, सुदेश चौहान, कुलदीप भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला मंत्री सत्यपाल उपाध्याय, जयकुमार, मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, ओमबीर धामा, प्रभात स्वामी, सत्यपाल सिंह चौहान, नीरज, विशाल आदि मौजूद रहे।

