सपा के समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में विनोद जाटव सबसे आगे

मेरठ। सपा के समाजवादी बाबा साहब वाहिनी की दौड़ में विनोद जाटव का नाम सबसे आगे है विनोद जाटव ने को सपा मुखिया अखिलेश यादव जी से दिल्ली मुलाकात की संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बहुत जल्द इनका ऐलान हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि विनोद जाटव को प्रदेश की कमान सौंपने के लिए सपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ सहमति दे दी है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी पश्चिमी यूपी के नेता विनोद जाटव को समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सौपी जा सकती हैं। पश्चिमी यूपी और जाटव वोट बैंक को साधने के लिए विनोद जाटव सबसे मजबूत नेता माने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो पश्चिमी यूपी में भाजपा का असर कम करने के लिए उनको आगे किया जाना लगभग तय हो गया है इससे पश्चिमी यूपी की करीब ज्यादातर जाटव बहुल लोकसभा सीटों पर सपा को फायदा हो सकता है विनोद जाटव के जरिए पश्चिम यूपी जाटव को साधने की तैयारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *