डीएम चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में डी एल बी सी टीम की विशाल बैठक हुई संपन्न

डीएम चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में डी एल बी सी टीम की विशाल बैठक हुई संपन्न

मुजफ्फरनगर। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत 20 हजार के ऋण हेतु आवंटित लक्ष्य की पूर्ति 15अप्रैल 2022 तक हर हाल में करने के सम्बन्ध में नगर निकायों एवं बैंकर्स के डी0एल0बी0सी0 टीम की एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने जिला पंचायत के सभागार में की ।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे 07अप्रैल 2022 तक पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत प्रथम ऋण 10 हजार की अदायगी करने वाले सभी स्ट्रीट वेन्डरों का हर हाल में दो- दिन के अन्दर 20 हजार के ऋण हेतु आनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बैंक शाखा प्रबन्धकों को भी स्पष्ट निर्देश दिये कि 20 हजार के ऋण हेतु जितने भी ऑनलाइन आवेदन नगर निकायों के द्वारा बैंकों को भेजे गये हैं, उनका शत-प्रतिशत स्वीकृति का कार्य करें अगर किसी प्रकार की लापरवाही की तो बड़ी कार्रवाई करेंगे इसलिए आप लोग इस योजना को ध्यान में रखते हुए आज से ही कार्य में लग जाएं

उन्होंने सभी ई0ओ0 से पीएम स्वनिधि योजना का नगर निकाय की आम भाषा में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा सभी वेन्डरों को इस योजना से होने वाले फायदों से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी फौजदार सिंह परियोजना अधिकारी डूडा सभी ई0ओ0 नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, शहर मिशन प्रबन्धक एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धक एवं जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *