निखिल मित्तल बने लायंस क्लब उन्नति के अध्यक्ष व मनीष जैन सचिव

मुजफ्फरनगर। स्थानीय एक रिजॉर्ट के सभागार में लायंस क्लब उन्नति की 2022 – 23 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह इन्द्रधनुष रंगों का थीम के साथ भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन रजनीश गोयल एलसीआईएफ एरिया लीडर लॉयन विनय मित्तल की गरिमामय उपस्थिति में लॉयन निखिल मित्तल को अध्यक्ष पद की ,लॉयन मनीष जैन को सचिव पद की लॉयन हिमांशु गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई । वही लॉयन रेणु गुप्ता को वाइस प्रेसिडेंट प्रथम ,लॉयन डॉ विवेक कुमार को वाइस प्रेसिडेंट द्वितीय एवं लॉयन मनीष बंसल को वाइस प्रेसिडेंट तृतीय की शपथ दिलाई गई। पीडीजी लॉयन कुंज बिहारी अग्रवाल व डिस्ट्रिक के सभी पदाधिकारियो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत की पीडीजी एमजेएफ लियो लॉयन डॉ गौरव गर्ग इनॉग्रल ऑफिसर की भूमिका में समारोह में उपस्थित रहे तथा इसी क्रम में वीडीजी प्रथम एमजेएफ लॉयन पंकज बिजलवान तथा वीडीजी द्वितीय पीएमजेएफ ए के मित्तल इंस्टॉलिंग ऑफिसर के रूप में मौजूद रहे । गेस्ट ऑफ ऑनर एमजेफ लॉयन संजीवा कुमार अग्रवाल रहे । गेस्ट ऑफ आनर के रूप में लायन नीलकमल पुरी उपस्थित रहे। विशेष थीम के अधिष्ठापन शपथ ग्रहण समारोह मैं रंगों की एक अनूठी कविता जो देश को समर्पित थी लायन रीना अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की गई जिसमें सभा मैं उपस्थित प्रत्येक सदस्य द्वारा विभिन्न रंगों की वेषभूषा के साथ रंग बिरंगे गुब्बारों को लहराकर देश को समर्पित किया गया। शपथ लेने के क्रम में लॉयन अमित मित्तल को क्लब ज्वाइंट सेक्रेट्री लॉयन सीए अजय अग्रवाल को क्लब मेंबरशिप चेयर पर्सन व क्लब जीएमटी लॉयन शशांक जैन को क्लब एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर ,लॉयन राहुल महेश्वरी को क्लब सर्विस चेयर पर्सन ,लॉयन ममता अग्रवाल को क्लब क्वेस्ट चेयर पर्सन ,लॉयन अनिल कंसल को क्लब मार्केटिंग कम्युनिकेशन चेयर पर्सन, लॉयन रीना अग्रवाल को क्लब जीएलटी ,लॉयन अलका संगल को टेल ट्विस्टर ,लॉयन अंकित गुप्ता को टेमर तथा लॉयन आलोक गुप्ता ,लॉयन आदित्य भरतिया , लाइन प्रसून अग्रवाल लायन गिरीश अरोड़ा लायन अंजु गोयल तथा लायन विशाल गर्ग को डायरेक्टर के पद की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन पीएमजेएफ लॉयन सी ए अजय अग्रवाल तथा जॉन चेयर पर्सन लॉयन अमित गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। इस वर्श डिस्ट्रिक्ट अपने पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एव समाज सेवा समारोह के माध्यम से मना रहा है इसी श्रंखला मैं लाइन कुंज बिहारी अग्रवाल जी को शॉल उपहार देकर केक भी कटवाया गया ।इसके उपरांत चार नए सदस्यों गिरीश अरोरा, लवली अरोरा,अनुज मित्तल,आकाश अग्रवाल को लायन वाइस गवर्नर दितीय एके अग्रवाल जी के द्वारा शपथ दिलाकर विधिवत लायन बनाने की घोषणा गई।
इस अवसर पर श्रीमती मंडलाध्यक्ष सीमा अग्रवाल पूर्व श्रीमती मंडलाध्यक्ष शिवानी गर्ग लायन आशु सिंगल , लॉयन सचित अग्रवाल, लायन सुशील भनौत , लॉयन सुनील कपूर, लायन धीरज गोयल, लॉयन संजीव गर्ग ,लॉयन संदीप गर्ग अंकित संगल, लॉयन वीके जैन , लॉयन मुकुल गोयल ,लॉयन दीप अग्रवाल ,लॉयन शिवांगी गर्ग लायन वंदना मित्तल ,लॉयन प्रतिभा बंसल ,लायनेड डॉक्टर बलजीत कौर ,लायनेड सुनीता कंसल,लायनेड, नीतू गोयल,लायनेड अर्चना जैन,लॉयन ममता अग्रवाल, लॉयन रचना महेश्वरी लॉयन शालू मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *