सरधना। कस्बे के मोहल्ला न्यू आदर्श नगर में दबंगों ने महिला और उसके परिवार के साथ की मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने घटना को लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला संगीता पत्नी अशोक ने मारपीट की घटना को लेकर थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले के ही तीन युवकों ने घर में घुसकर गाली गलौच की जिसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी बंटी, नीटू और सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
