uttar pradesh
Trending

यूपी में टोमैटो फ्लू की दस्तक: 12 बच्चें आए चपेट में, जानिए क्या हैं इसके लक्षण

देश में कोविड-19 और मंकीपॉक्स के चलते अब टोमैटो फ्लू ने दस्तक दे दी है। लोगों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

लखनऊ: देश में कोविड-19 और मंकीपॉक्स के चलते अब टोमैटो फ्लू ने दस्तक दे दी है। लोगों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। दरअसल, हैंड फुट एंड माउथ डिजीज (HFMD) के लिए आमतौर पर टोमैटो फ्लू शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले टोमैटो फ्लू को केरल में पाया गया, लेकिन अब केरल के अलावा 3 अन्य राज्यों में टोमैटो फ्लू का पता चला है। टोमैटो फ्लू के मामले देखते हुए केंद्र की ओर से राज्यों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में टोमैटो फ्लू के लक्षण से लेकर रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 बच्चों में टोमैटो फ्लू के लक्षण पाए गए। इन बच्चों के हाथ पैर और मुंह के साथ पूरे शरीर में लाल चिकत्ते के साथ बुखार, थकान और बदन दर्द जैसे लक्षण मौजूद हैं। इनमें से किसी भी केस में हालत गंभीर न होने के चलते इन्हे दवा देकर लौटा दिया गया है। हालांकि इनमें से किसी भी बच्चे की जांच नहीं हुई है। ऐसे में सीधे तौर पर नहीं कहा जा सकता की इनमें टोमैटो फ्लू के लक्षण थे या नहीं। इन सभी बच्चों को सामान्य दवाएं दी गई है, जिससे 1 हफ्ते में इनको इन लक्षणों से राहत मिल जाएगी।

1 से 5 साल की उम्र के बच्चों में लक्षण 
बताया जा रहा है कि टोमैटो फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है। यह बीमारी 1 से 5 साल की उम्र के बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले वयस्कों को प्रभावित करती है। ये फफोले टमाटर के साइज के होते हैं। वैसे तो यह इंफेक्शन करीब 1 सप्ताह में ठीक हो जाता है। कुछ केस में यह बीमारी गंभीर साबित हो सकती है। इसलिए ऐसे मामले में डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

टोमैटो फ्लू के क्या हैं लक्षण?
यह बीमारी छूने, साथ बैठने और खेलने से फैल सकती है। इसके लक्षणों की बात करें तो बुखार, शरीर में तेज दर्द, अत्यधिक थकान, डिहाइड्रेशन, त्वचा पर फफोले निकलना, मुंह में छाले, पेट में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी या दस्त, खांसी-जुकाम और जॉइंट्स में पेन सबसे कॉमन लक्षण हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button