नोएडा में पुलिस मुठभेड़: बुलंदशहर का लोकेश पैर में गोली लगने से घायल, 9 लूटे मोबाइल और 5 चोरी की बाइक बरामद

नोएडा में पुलिस मुठभेड़: बुलंदशहर का लोकेश पैर में गोली लगने से घायल, 9 लूटे मोबाइल और 5 चोरी की बाइक बरामद

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना दादरी पुलिस ने सोमवार की देर रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उक्त बदमाश के पैर में लगी है।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी पुलिस सोमवार की देर रात को बोड़ाकी गांव के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे वहां से भाग निकले। पीछा करके पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लोकेश पुत्र रामकुमार उम्र 23 वर्ष निवासी जनपद बुलंदशहर के पैर में लगी है। इसका एक अन्य साथी मौके से भाग गया। उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, विभिन्न जगहों से लूटे हुए 9 मोबाइल फोन, चोरी की 5 मोटरसाइकिल, चोरी के चांदी के सिक्के आदि बरामद किया है। यह बदमाश अपने साथियों के संग मिलकर एनसीआर में लूटपाट और चोरी की वारदातें करता है। इसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *