कानपुर के बिठूर इलाके में नए गंगा पुल से एक पिता ने अपने दो बच्चों के साथ छलांग लगा दी। बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि पिता को बचा लिया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। युवक को उन्नाव जिले का बताया जा रहा है। घटनास्थल भारी भीड़ जमा हो गई।

सफीपुर सुब्बा खेड़ा निवासी दया शंकर 30 वर्ष की शादी सीता के साथ हुई थी। दो मासूम बच्चे शिवा 3 साल, शिवांश एक साल था। सुबह पति पत्नी के साथ परिवार में लड़ाई हो गई। इसी को लेकर दया शंकर अपने बच्चो को लेकर बाइक से बिठूर गंगापुल आया। बच्चों को लेकर गंगा में कूद गया। दोनों बच्चे डूब गए। दयाशंकर को नाविक लालू ने बचा लिया। अब पुलिस बच्चो की तलाश में गोताखोर की टीम के साथ लगी है। पिता को हिरासत में लिया गया है।

