बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी बदमाश नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर, दिल्ली पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई

बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी बदमाश नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर, दिल्ली पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई

बुलंदशहर। दिल्ली में हत्या की वारदात में शामिल रहा फरार बदमाश नसीम दुर्रानी को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयाेग लेकर सयुंक्त अभियान ढेर कर दिया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

एसटीएफ एएसपी राजकुमार मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि एनकाउंटर में मारा गया बदमाश नसीम दुर्रानी दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर 16 नवंबर को समीर पर 15-20 गोलियां बरसाकर हत्या करने व गाजियाबाद के थाना लोनी के हत्या के प्रयास में वांछित था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दिल्ली पुलिस टीम उसकी तलाश में थी। गुरुवार की रात को सूचना मिली कि आरोपित बुलंदशहर में किसी साथी से मिलकर एक वारदात को अंजाम देने वाला हैं। इस सूचना पर पुलिस दिल्ली और नोएडा एसटीएफ के साथ स्थानीय पुलिस ने उसे घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली से घायल हुआ। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अफसर ने बताया कि आरोपित नसीम पर मूलरूप दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद स्थित राजीव गांधी नगर का रहने वाला था। उस पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत दिल्ली और नोएडा समेत कई थानों में 25 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। दिल्ली में उसने दो बड़ी हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस रिकार्ड में वह गैंगस्टर छोटा शकील के संपर्क में रहकर डी ग्रुप से जुड़ने का भी प्रकाश में आया है। उसने पाकिस्तान-कनाडियन जर्नलिस्ट तारिक फतह को भी मारने की साजिश रची थी। इसके अलावा 2016 में शकील के कहने पर दुर्रानी ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन को मारने की सुपारी ली थी, जिसमें वह पकड़ा गया था। पूछताछ में उसके खिलाफ कई अहम जानकारियां मिली थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *