फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कैंटर चोरी का आरोपी जाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा बरामद

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कैंटर चोरी का आरोपी जाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा बरामद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिराेजाबाद जिले में थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में चोरी मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार काे बताया कि 15 नवंबर को थाना रामगढ़ पर मुकदमा दर्ज हुआ कि कैन्टर वाहन जाटवपुरी चौराहे पर सर्विस रोड पर खड़ा था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। पुलिस जांच एवं सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर इस मामले में अभियुक्त जाकिर हुसैन पुत्र सफी मोहम्मद निवासी पोंडरी थाना अवागढ़ जनपद एटा, हाल निवासी पौतपुरी मोहल्ला थाना जसराना का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी शेरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मंगलवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि अभियुक्त पुनः साती रोड के पास चोरी की घटना कारित करने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने चेकिंग कर घेराबंदी की तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान वांछित अभियुक्त जाकिर हुसैन पुत्र सफी मोहम्मद के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एवं खोखा कारतूस तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त उपकरण व अन्य सामान बरामद हुआ है।

सीओ ने बताया कि अभियुक्त को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भिजवाया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *