नोएडा में IGL गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 6.80 लाख रुपये

नोएडा में IGL गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 6.80 लाख रुपये

नोएडा। आईजीएल गैस का बिल जमा करने के नाम पर अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर उनके खाते से छह लाख 80 हजार रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिया।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि बुधवार सुबह सुशील कुमार कुलश्रेष्ठ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 78 स्थित एक सोसाइटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 13 नवंबर दोपहर को उनके पास एक फोन आया। फोन पर कहा गया कि उनका आईजीएल का बिल जमा नहीं हुआ है। उन्होंने समझा कि आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बोल रहा है। उसने कहा कि आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने उसकी बात पर विश्वास किया तथा उससे बात की। उसने एपीके फाइल लोड करवाई। इसी बीच आरोपित ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया तथा उनके खाते से विभिन्न बार में छह लाख 80 हजार रुपये निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आज सुबह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *