अमेठी में घर के अंदर मिला 30 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

अमेठी में घर के अंदर मिला 30 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खेदा मजरे पुन्नपुर गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर के अंदर मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार पांडेय (30) पुत्र राम अभिलाख पांडेय के रूप में हुई है।

परिजनाें के अनुसार मनोज मुंबई में रहता था। वह अपनी पत्नी और दो बेटियों को मुंबई में ही छोड़कर दीपावली के दिन गांव स्थित अपने घर आया था। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में उसकी मां और भाभी मौजूद थीं। उसका एक भाई परिवार सहित प्रदेश में रहता है। फिलहाल युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया या घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *